Grahan Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करते शुभ और अशुभ योगों का बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 फरवरी को केतु और चंद्रमा की युति (Ketu And Moon Ki Yuti) से ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहण योग अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके मन में बैचेनी रह सकती है। साथ ही मानसिक तनाव रह सकता है। आपको कोई काम बनते- बनते रुक सकता है। साथ ही किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय किसी बुजुर्ग खासकर माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अभी रहने दें। क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और चंद्रमा का ग्रहण योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आप अनिद्रा की समस्या से ग्रस्त रह सकते हैं। साथ ही इस समय की गई यात्रा फलदायी नहीं रहेगी। इसलिए यात्रा से बचें। वहीं व्यापार भी इस समय धीमा रहेगा। साथ ही इस अवधि में कोई डील करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाएं। साथ ही सेहत का भी ध्यान रखें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
ग्रहण योग का बनना मीन राशि के लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रही है। जिसे आयु और गुप्त रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। कफ, कोल्ड और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
वहीं इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इसलिए कुछ काम बनते -बनते रुक सकते हैं। वहीं नए काम की शुरुआत करने से बचें। वाणी पर संयम रखें।