ketu or surya yuti 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी सूर्य ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। तो इसका असर सभी राशियों सहित देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहता है, तो कुछ राशियों के लिए नकारात्मक साबित होता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से केतु ग्रह स्थित हैं। इसलिए केतु और सूर्य की युति कन्या राशि में 18 साल बाद बन रही है। जो शुभ नहीं मानी जा रही हैं। ऐसे में इस दौरान 3 राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और सूर्य की युति हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रहा है। जिससे इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन कुछ तनावभरा साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप का काम शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपका परिवार के लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय जो हार्ट के मरीज हैं उनको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए आपको धनहानि और सेहत को लेकर विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

केतु और सूर्य का संयोग कन्या राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपके अंदर साहस और पराक्रम की कमी देखी जाएगी। साथ ही अगर आप व्यापार के काम से यात्रा करना चाह रहे हैं तो अभी टाल दें। क्योंकि यात्रा में कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं इस समय आपको वाहन थोड़ा सावधानी से चलाना चाहिए। साथ ही इस समय आपको किसी बहस करने से बचना चाहिए, क्योंकि आपका झगड़ा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको निवेश करने से बचना चाहिए।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और सूर्य का संयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंक यह योग आपकी राशि से छठे भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही आपको कुछ गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं वहीं आपको इस समय पेट और हार्ट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर के खाना खाने से बचें और अगर आप हार्ट पेशेंट हैं तो दवाई समय पर लें। साथ ही इस दौरान आपको किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। वरना धन डूब सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024