Shadashtak Yog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। गुरु करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती हैं। ऐसे ही गुरु की जल्द ही सूर्य के साथ संयोग बनने वाला है। ऐसे में षडाष्टक नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, 3 जनवरी को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर सूर्य और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री का अंतर में होंगे। ऐसे में षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। इस शक्तिशाली योग का निर्माण होने से नए साल में 12 राशियों की लाइफ में असर पड़ेगा। लेकिन इनमें से इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 काफी खास जाने वाला है। अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कोई ब़़ड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य और गुरु की कृपा से आप अधिक से अधिक धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप लंबी दूरी की यात्राएं करेंगे, लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है आपके काम की तारीफ होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपकी अच्छी बनेगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई नीतियों के द्वारा आप काफी लाभ कमा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपकी पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सेहत उत्तम रहने वाली है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ट्रैवल, इंसेंटिव के माध्यम से आप काफी कमा सकते हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन का फल आपको अब अवश्य मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। ऐसे में आप करियर से काफी संतुष्ट नजर आ सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई बेहतर योजना बिजनेस में खूब लाभ दिला सकती है। इसके साथ ही पार्टनरशिप में की गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आप दोनों का रिश्ता काफी मजबूत होने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में आपके काफी लाभ मिल सकता है।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।