Sun And Jupiter Conjunction In Aries: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार 12 साल बाद गुरु ग्रह ने वृष राशि में गोचर कर लिया है। और वहीं ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में वृष राशि में गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य देव की युति बनने जा रही है। ज्योतिष अनुसार ये दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। ऐसे में इन ग्रहों की युति से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है।  आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस अवधि में आपको धन, व्यापार, संपत्ति, पारिवारिक मामलों में लाभ मिलेगा। वहीं आप अपने करियर की दिशा में जो भी कदम उठाएं वह सभी आपको सफलता दिलाने वाले रहेंगे। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस अवधि में तरक्की होगी।

सिंंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य और गुरु की युति सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही कोई बड़ा निवेश करना भी आपके लिए उत्तम फलदायी रहेगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु बृहस्पति और सूर्य देव का संयोग कन्या राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके जो कार्य अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वहीं, जो लोग विदेश जाना का प्रयास कर रहे हैं उनकी इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024