Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार जून में मान- सम्मान के कारक सूर्य और समृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु बृहस्पति का संयोग लाभकारी साबित हो सकती है क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी।स समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही अच्छा अवसर मिल सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और ग्रह की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य और गुरु बृहस्पति का संयोग तुला राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्योंं में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।