Sun And Jupiter Conjunction In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपने मित्र ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर गएं हैं, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति स्थित हैं। ऐसे में 12 साल बाद गुरु और सूर्य की युति मेष राशि में बन गई है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही लोगों की धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही घर परिवार में खुशहाली आएगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति कर्क राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए आप इस दौरान निवेश करेंगे तो आपको उससे अच्छे परिणाम ही मिलेंगे। साथ ही आपके सभी पारिवारिक वाद विवाद भी हल हो जाएंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही पदोन्नति हो सकती है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु बृहस्पति का संयोग मीन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए पिछले समय से जितने भी काम रुके हुए थे वह सभी अब पूरे हो जाएंगे। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिलेगा। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह की प्राप्ति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024