Sun And Jupiter Conjunction In Aries: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं और यहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। जिससे मेष राशि में गुरु और सूर्य की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति लगभग 12 साल बाद बनने जा रहा है। ऐसे इस युति के प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बात करें आपकी आर्थिक स्थिति की तो आपके लिए आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य और गुरु की का संयोग मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही इस दौरान में आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आपके इस दौरान अपने पार्टनर के साथ रिश्ते काफी मजबूत होंगे। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को सूर्य और गुरु की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। वहीं कार्यों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप काफी प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही छात्रों को यह अवधि शुभ साबित होगी। इस दौरान कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024