Sun And Jupiter Conjunction In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे, जहां पहसे से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में 12 साल बाद गुरु और सूर्य की युति मेष राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय नौकरी पेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे और काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर भी आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आप कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। वहीं  कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी और आपकी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और गुरु की युति कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही तरक्की के कई शानदार अवसर आपको प्राप्त होंगे। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और दूसरों की मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024