वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बेहद शुभ योग माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है। वह धनवान और बुद्धिमान होता है। आपको बता दें इस योग का निर्माण समय- समय पर भी होता रहता है। यह योग बुध और सूर्य की युति से बनता है, तो अगस्त की शुरुआत में बनने जा रहा है। क्योंकि सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही बुध देव अभी सिंह में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
बुधादित्य राजयोग मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो कारोबारी लोग है, उनको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप नौकरपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को सूर्य और बुध की युति लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही सेहत में सुधार आएगा। वहीं अगर आप नया काम शुरू करना करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नौकरी इस अवधि में मिल सकती है। साथ ही इस समय आफको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
बुधादित्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। वहीं जो कारोबारी लोग हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं, उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।