Budhaditya Rajyog In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार 11 फरवरी को बुध ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, वहीं इसके बाद 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरी में शुभ सूचना मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग हैं। मार्केट निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आप कोई नई योजना बना सकते हैं जिससे मुनाफा हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
बुधादित्य राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घर-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। वहीं इस दौरान उन लोगों को लाभ हो सकता है जिन लोगों को व्यापार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के लोगों को सूर्य और बुध का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि मे आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप पूजा- पाठ के कार्योंं में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और इसके लिए आपकी योजनाएं भी काम आएंगी। करियर में सफलता पा सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।