Sun Transit In Leo And Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार मित्र और शत्रु ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि अगस्त में दो मित्र ग्रह बुध और सूर्य की चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों राजा सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे मेंं इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर और बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आप पैसे बचा पाएंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का गोचर और बुध ग्रह का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी इच्छाओं को पूरा करने और बड़े फैसले लेने में आपको कामयाब बनाएगा। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। धन संचय में भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर और बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं करियर में सकारात्मकता आएगी। आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024