Budhaditya Rajyog In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 29 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है और इसके साथ ही 17 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुधादित्य राजयोग आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग अभी तक अच्‍छा पार्टनर नहीं खोज पाए हैं उनके लिए यह महीना जीवन में नई खुशियां लकर आएगा। आपको करियर में भी इस सप्‍ताह आगे बढ़ने के लिए शानदार अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध प्रगाढ़ होंगे। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही  इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं विवाहित लोग संतान के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना मकर राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से आय और लाभ भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही धन के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल बनेंगे। वहीं आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्‍छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। वहीं आप नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो जरूर करें। आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024