Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व के बारे में भी काफी कुछ बयां कर देता है। तभी तो हिंदू धर्म में नाम संस्कार किया जाता है और कुंडली के हिसाब से उचित नाम बच्चे का रखा जाता है। नाम का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे आप किसी भी व्यक्ति की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में जान सकते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी लड़कियों के बारे में जिनका नाम इन अक्षर से शुरू होता है तो वो काफी गुस्सैल हो सकती हैं। लेकिन ये साफ दिल की भी मानी जाती हैं।

B अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद साफ दिल मानी जाती हैं। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं। इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो पाती जिस कारण इन्हें तुरंत गुस्सा आ जाता है। गुस्से में ये अपने आप पर काबू नहीं रख पातीं।

H नाम वाली लड़कियां काफी दयालु और दूसरों की मदद करने वाली होती हैं। इन्हें अपना आत्मसम्मान काफी प्रिय होता है। अगर कोई इसे ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है जिसे कंट्रोल करना किसी के बस की बात नहीं। ये दिल की साफ मानी जाती हैं। (यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी पर जुलाई तक है मंगल की महादशा, जानिए ज्योतिष के मुताबिक क्या हो सकता है इसका असर)

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भी काफी गुस्सैल स्वभाव की मानी जाती हैं। गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर रहता है। लेकिन तुरंत ठंडा भी हो जाता है। ये दिल की काफी साफ होती हैं। जो इनके दिल में होता है बिना सोचे समझे कह देती हैं।

P अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भी गुस्से वाली मानी जाती हैं। इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती। इनका गुस्सा शांत करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ये भी अपने मन में कुछ नहीं रखतीं। (यह भी पढ़ें- सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद अब बुध बदलेंगे राशि, जानिए किन राशि वालों की इनकम में हो सकती है वृद्धि)

R नाम की लड़कियों को भी गुस्सा काफी जल्दी और तेज आता है। अगर इन्हें किसी की कोई बात बुरी लग गई है तो ये तुंरत कह देती हैं।