हिंदू देवी-देवताओं में हनुमान जी भक्तों के प्रिय भगवान में से एक हैं। भगवान हनुमान जी का व्यक्तित्व इतना प्रभावकारी रहा है कि इनके लिए कभी कोई काम असंभव नहीं रहा। चाहे वो सीता माता का पता लगाने का काम हो या लक्ष्मण जी के लिए जड़ी-बूटी लाने का। हनुमान जी को कभी किसी काम में असफलता नहीं मिली। ऐसी क्या वो खास बातें थीं, जो हनुमान जी को कभी असफल नहीं होने दीं। आगे जानते हैं कि हनुमान जी से जुड़े राज जिसे अपनाकर आप कभी नहीं निराश होंगे।

काम को स्वीकार करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है:- हनुमान जी के चरित्र की सबसे खास बात यह है कि वो कभी किसी काम को करने से पीछे नहीं हटते थे। उनको जो भी काम दिया गया उन्होंने बिना सोचे समझे उस काम को सच्चे मन से स्वीकार किया। हनुमान जी ने ऐसे बहुत से काम किए जो सभी के लिए नामुमकिन ही जान पड़ते हैं। लेकिन उन्होंने उन सभी कामों को स्वीकार किया और सफलतापूर्वक उसके अंजाम तक भी पहुंचा दिया। चाहे वो सीता जी को खोजने का काम हो या लक्ष्मण जी के लिए जड़ी-बूटी लाने का काम। हर काम को उन्होंने सच्चे मन से स्वीकारा।

कामयाबी के लिए संघर्ष जरूरी है:- कहा जाता है कि संघर्ष ही जीवन है। ये बात भगवान हनुमान अच्छे से जानते थे। इसलिए वह कभी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटें। सीता माता की खोज करते समय हनुमान जी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। माता सीता की खोज में जब हनुमान जी सागर तट पर पहुंचे। तब उन्हें समझ नहीं आया कि कैसे इस सागर को पार किया जाए। तब उन्होंने अन्न और जल का त्याग करने का विचार किया। क्योंकि उन्हें खाली हाथ लौटना मंजूर नहीं था। भली ही इस काम में उन्हें अपना देह ही त्याग क्यों ना करना पड़े।

अपना लक्ष्य निश्चित करें:- लक्ष्य का सफलता में सबसे अहम रोल होता है। अगर आपका लक्ष्य ही निश्चित नहीं है तो सफलता आपको नहीं मिलेगी। हनुमान जी से हमें यही बात सीखने को मिलती है। हनुमान जी का एक ही लक्ष्य था भगवान राम की सेवा करना। इसलिए भगवान राम द्वारा दिए गए हर काम को वो पूरा कर देते थे।

बहुत साधारण सी बाते हैं पर इन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी को सरल बना सकते हैं। और सफलता की बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं।