Strawberry Moon 2025, Manifest 11: 11: आज रात आषाढ़ माह के कृष्ण पत्र की प्रतिपदा तिथि होगी। आज रात 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मिथुन राशि में मौजूद गुरु बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के साथ कई शुभ योगों का अद्भुत संयोग बन रहा है। आचार्य सलोनी चौधरी के अनुसार, आज के दिन सबकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आज रात 11:11 में कोई भी इच्छा मांगने से वह पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं आज रात कौन सा उपाय करना चाहिए और 11:11 का क्या है महत्व?

क्या है 11:11 की थ्योरी?

अंक ज्योतिष शास्त्र में 11:11  को एंजल नंबर माना जाता है। 11 को मास्टर नंबर माना जाता है, जो  व्यक्ति को अध्यात्म की ओर जाग्रत करता है और मन की शक्ति को जगाता है। ये कोई संयोग नहीं बल्कि समकालिकता” (Synchronicity) है, जिसमें दो घटनाएं बिना किसी तर्क के एक साथ घटित होती है।

ज्योतिष में  11:11 का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में को रात 11:11 का काफी अधिक महत्व है। इस समय पर सभी ग्रह ऊर्जा पर स्थित होते हैं। ऐसे में आपके द्वारा की गई कामना का सभी ग्रह सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ये आपके और यूनिवर्स के बीच एक कनेक्शन का समय होता है। इस अवधि में नौकरी, पैसा, रिश्ता या फिर कोई जायज इच्छा रखने में वह पूरी हो सकती है।

11:11 में क्या करें उपाय?

ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज रात 11:11 पर एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध लें और चुटकी भर हल्दी पाउडर डाल लें। इसके बाद चंद्रमा के सामने खड़े होकर अंजुली में ये दूध लेकर अर्पित करें और साथ ही अपनी कामना कहते हैं। दूध अर्पित करते समय अपनी आंख खुली रखें।  इससे आपको लाभ मिलेगा।

जब 11:11 में आप घड़ी देखें, तो अपने मन में सकारात्मकता लाते हुए अपनी इच्छा को मन ही मन दोहराएं। इसके साथ ही यूनिवर्स को धन्यवाद कहें। 

एंजेल नंबर क्या-क्या होते हैं।

एंजेल नंबर ऐसे नंबरों का पैटर्न होते हैं जो आपको बार-बार दिखाते हैं। 1 से लेकर 10 अंक तक का अपना-अपना महत्व होता है।

111 – इस नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। ये ईश्वर के समर्थन का एक संकेत होता है।
222 – अंक 2 को एक साथ आने या संतुलन के रूप में देखा जाता है। ये खुद से प्यार और सौहार्द के लिए अच्छा होगा।
333 – अंक 3 को आत्मा का उद्देश्य को पूरा करने के रूप में देखा जाता है। आप खुद पर भरोसा करें और मजबूत से खड़े रहेंगे, तो आप अपने उद्देश्य को पूरा कर सकते है।
444 – अंक 4 को गाइडेंस के रूप में जाना जाता है। आपको अपनी नींव स्पष्ट रखनी चाहिए और खुद को बिल्कुल स्थिर रखना चाहिए।
555– अंक 5 को परिवर्तन के रूप में देखा जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी तरह से परिवर्तन लाता है। जिसे आपको स्वीकार करना चाहिए।
777 – अंक 7 को आध्यात्मिक विकास के रूप में जाना जाता है। अध्यात्म की गहराई में व्यक्ति अधिक जाता है।
888 – अंक 8 को समृद्धि से जोड़ा जाता है। यह तब दिखाई देता है जब आपका एक बड़ा चक्र समाप्त हो जाता है। ऐसे में आप समर्पण के साथ इस प्रक्रिया पर विश्वास करें।

999 – एंजेल नंबर 9 को समापन के रूप में देखा जाता है। जब ये नंबर आता है, तो सीखने से लेकर सिखाने का समय है।

10- इस अंक को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। यह पूर्णता का अंक माना जाता है। यह अपनी स्थिति, आप क्या कर रहे हैं और कैसे कर रहे हैं। ये सब तय करता है।

11- ये सबसे भाग्यशाली एंजेल नंबर माना जाता है, क्योंकि ये दोहरे नंबर से मिलकर बना है। ये आपको आध्यात्मिक की ऊंचाइयों तक ले जाता है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें