Shiva Mantra: सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिव जी की पूजा करने से साधक के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसके साथ ही जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में सोमवार के दिन उनकी पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातकों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए यहां पढ़ें शिव जी के मंत्र।

भगवान शिव के मंत्र

शिव नमस्कार मंत्र

शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

पंचाक्षरी मंत्र

मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। मंत्र इस प्रकार है – ॐ नम: शिवाय।

श‍िव नामावली मंत्र

।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

महामृत्युंजय मंत्र

इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से रोग, दोष तथा सभी सकंट समाप्त हो जाते हैं.
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव गायत्री मंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र का जाप करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु केतु तथा शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।