Somwar Ke Mantra: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भोलेनाथ की पूजा और व्रत करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप शिवजी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप जरूर करें। यह मंत्र मानसिक शांति, आर्थिक लाभ और रोगों से मुक्ति देने में सहायक माने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…
सोमवार को क्यों माना जाता है खास?
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। खासकर सावन महीने के सोमवार और प्रदोष व्रत वाले सोमवार को मंत्रों का जाप बहुत फलदायक होता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भस्म आदि अर्पित करने के साथ यदि मंत्रों का जाप किया जाए तो घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
सोमवार के मंत्र
शिव नमस्कार मंत्र
शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नम: शिवाय।
शिव नामावली मंत्र
।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव गायत्री मंत्र
।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।
लघु महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।