Somvati Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों की शांति और मोक्ष के लिए बेहद खास माना जाता है। जब अमावस्या का दिन सोमवार को पड़ता है, तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि सोमवार, 26 मई को पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। धार्मिक दृष्टि से यह दिन शिव जी और पितरों दोनों की कृपा पाने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपायों को करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

शिव जी की कृपा के लिए करें ये खास उपाय

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शहद आदि से करना बहुत शुभ माना जाता है। अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इस दिन भगवान शिव को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पितरों की कृपा के लिए करें तर्पण और दान

सोमवती अमावस्या पर पितृ कार्य जैसे तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य करना बहुत जरूरी माना जाता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा और गाय की सेवा भी शुभ मानी जाती है। जो लोग पितृ दोष से परेशान हैं, उन्हें इस दिन पितृ चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए।

स्नान और दान से भी मिलते हैं शुभ फल

इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना उत्तम होता है। यदि नदी स्नान संभव न हो, तो घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। यह पवित्र स्नान शरीर और मन दोनों को शुद्ध करता है। इसके बाद जरूरतमंदों को भोजन कराना, अन्न, वस्त्र और धन का दान करना बहुत पुण्यदायी होता है।

इन चीजों का करें दान

सोमवती अमावस्या पर विशेष रूप से सफेद चीजों का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। इस दिन आप चावल, दही, मिश्री, सफेद वस्त्र, सफेद मिठाई या खीर का दान कर सकते हैं। ये चीजें न केवल शिव जी को प्रिय हैं, बल्कि इनसे चंद्र दोष जैसे ग्रह दोषों से भी राहत मिलती है। खासकर जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।