Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या को बेहद खास माना गया है। यह दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति और सुख-समृद्धि के लिए समर्पित होता है। इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष की मानें तो अगर आप साल की अंतिम सोमवती अमावस्या पर राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करेंगे तो इससे धन में वृद्धि होगी और पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं राशि अनुसार इस दिन आपको क्या दान करना चाहिए।
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों को इस दिन गर्म कपड़े दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन चावल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को हरी सब्जियां या पालक दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को दूध दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को लाल रंग के कपड़े दान करने चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को साबुत उड़द दान करना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां कम होती हैं।
तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि वाले जातकों को घी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आमदनी का नया जरिया मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को गुड़ दान करना चाहिए। यह रिश्तों में मिठास लाने का काम करता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोग केसर की खीर दान करें। इससे करियर में तरक्की मिलती है और आर्थिक लाभ मिलता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातक काले तिल दान करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को काली उड़द दान करनी चाहिए। ऐसा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग पीले रंग के कपड़े दान करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।