Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में हर महीने की अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है। वहीं पौष माह में पड़ने वाली अमावस्या काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह की अमावस्या 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और दान करने से ग्रह दोष भी दूर होते हैं। वहीं, इस शुभ दिन पर विशेष रूप से महादेव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन वृद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस शुभ तिथि पर महादेव का अभिषेक करने से जीवन की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि के लोग किस तरह महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि मिलती है और जीवन में शांति आती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों को गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं दूर होती हैं और रिश्तों में प्यार बढ़ता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग इस दिन दूध में दूर्वा मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को इस दिन दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होती हैं और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग गंगाजल में लाल फूल डालकर महादेव का अभिषेक करें। इससे मनचाहा वर प्राप्त हो सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे प्रेम जीवन में रिश्ते विवाह में बदल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें। इससे करियर में सफलता मिलती है और किए गए प्रयासों का फल मिलता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग दूध में शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे कारोबार में लाभ हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोग दूध में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे मन के डर और चिंता खत्म होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग गंगाजल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे जीवन में समृद्धि आती है और कामों में सफलता मिलती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग नारियल के जल से महादेव का अभिषेक करें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। इससे करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर सफला एकादशी व्रत किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार सफला एकादशी कई राशियों के लिए खास रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।