Somvati Amavasya 2024 Date And Time (सोमवती अमावस्या कब है): हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। हर माह में अमावस्या तिथि आती है। ऐसे ही पौष मास में पड़ने वाली अमावस्या काफी खास है, क्योंकि ये सोमवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। यह 2024 की आखिरी अमावस्या होगी। इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि किस दिन सोमवती अमावस्या पड़ रही है। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या की सही तिथि, मुहूर्त और महत्व…

कब है सोमवती अमावस्या 2024? (Somvati Amavasya 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष महीने की सोमवती अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर आरंभ होगी, जो 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से साल 2024 की आखिरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को सोमवार के दिन पड़ेगी।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024(Somvati Amavasya 2024 Shubh Muhurat)

सोमवती अमावस्या के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना फलदायी माना जाता है।

सोमवती अमावस्या का महत्व (Somvati Amavasya 2024 Significance)

सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। सूर्योदय के समय पवित्र नदीं में स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन दान और पितरों का तर्पण करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से काल सर्प दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।

सोमवती अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन स्नान-दान और शिव पूजा करने के साथ-साथ इन मंत्रों का जाप करना शुभ होगा।

  • ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः। ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः। ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
  • शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
  • ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।