Chandra Shekhar Stotram: ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इसलिए जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा से इस दिन भगवान शिव की पूजा- अर्चना करता है, उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही हर मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं आपको बता दें कि सोमवार के दिन चंद्र की देव पूजा करने का भी विधान है और चंद्र देव भगवान शिव के सिर पर विराजमान हैं। इसलिए अगर कुंडली में चंद्र ग्रह अशुभ स्थित हो तो भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।  यहां हम बात करने जा रहे हैं चंद्रशेखर स्त्रोत के बारे में, जिसका हर सोमवार पाठ करने से आपको मानसिक शांति से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही धन की सेविंग के रास्ते भी खुलेंगे और चंद्र देव का अशुभ प्रभाव जीवन में कम होगा। आइए जानते हैं ये चंद्रशेखर स्त्रोत के बारे में…

शिव चन्द्रशेखर अष्टक स्तोत्र

चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर पाहि माम ।

चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर रक्ष माम ॥१॥

रत्नसानुशरासनं रजताद्रिशृङ्गनिकेतनं

सिञ्जिनीकृतपन्नगेश्वरमच्युताननसायकम ।

क्षिप्रदग्धपुरत्रयं त्रिदिवालयैरभिवन्दितं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥२॥

पञ्चपादपपुष्पगन्धपदांबुजद्वयशोभितं

भाललोचनजातपावकदग्धमन्मथविग्रहम ।

भस्मदिग्धकलेबरं भव नाशनं भवमव्ययं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥३॥

मत्तवारणमुख्यचर्मकॄतोत्तरीयमनोहरं

पङ्कजासनपद्मलोचनपूजितांघ्रिसरोरुहम ।

देवसिन्धुतरङ्गसीकर सिक्तशुभ्रजटाधरं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥४॥

यक्षराजसखं भगाक्षहरं भुजङ्गविभूषणं

शैलराजसुतापरिष्कृतचारुवामकलेबरम ।

क्ष्वेडनीलगलं परश्वधधारिणं मृगधारिणं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥५॥

कुण्डलीकृतकुण्डलेश्वर कुण्डलं वृषवाहनं

नारदादिमुनीश्वरस्तुतवैभवं भुवनेश्वरम ।

अन्धकान्तकमाश्रितामरपादपं शमनान्तकं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥६॥

भेषजं भवरोगिणामखिलापदामपहारिणं

दक्षयज्ञविनाशनं त्रिगुणात्मकं त्रिविलोचनम ।

भुक्तिमुक्तिफलप्रदं सकलाघसंघनिबर्हणं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥७॥

भक्तवत्सलमर्चितं निधिक्षयं हरिदंबरं

सर्वभूतपतिं परात्परमप्रमेयमनुत्तमम ।

सोमवारिदभूहुताशनसोमपानिलखाकृतिं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥८॥

विश्वसृष्टिविधायिनं पुनरेव पालनतत्परं

संहरन्तमपि प्रपञ्चमशेषलोकनिवासिनम ।

कीडयन्तमहर्निशं गणनाथयूथसमन्वितं

चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यमः ॥९॥

मृत्युभीतमृकण्डुसूनुकृतस्तवं शिवसन्निधौ

यत्र कुत्र च यः पठेन्न हि तस्य मृत्युभयं भवेत ।

पूर्णमायुररोगतामखिलार्थसंपदमादरात

चन्द्रशेखर एव तस्य ददाति मुक्तिमयत्नतः ॥१०॥

॥ इति श्रीचन्द्रशेखराष्टकस्तोत्रं संपूर्णम ॥

भगवान शिव की आरती

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव…॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव…॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव…॥

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव…॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव…॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव…॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव…॥