ज्योतिष अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है। 21 जून को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। जो आर्द्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में होगा। इस ग्रहण के समय सूर्य एक चमकती अंगूठी की तरह दिखाई देगा। देश के कई इलाकों में आकाश में ये अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा तो कई जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यहां जानिए ग्रहण का सभी राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है…
मेष राशि: आपके लिए ग्रहण सकारात्मक रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के आसार हैं। लेकिन यात्रा के समय सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि: ग्रहण का आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भी परेशानी बढ़ सकती हैं। गुरु मंत्र का जाप करें और मां लक्ष्मी की साधना करें। अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि: स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वाहन दुर्घटना के आसार हैं। वाद-विवादों से बचना होगा। जप, ध्यान और साधना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि: जमीन जायदाद और वाहन से जुड़े मामले में सावधानी रखें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। नए मित्र बनाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। ग्रहण के बुरे प्रभावों को कम करने के लिए जरूरतमंदों को दान करें।
सिंह राशि: समय आपके लिए बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन कमाने की लालसा में गलत निर्णय लेने से बचना होगा। संतान की तरफ से कोई सुखी समाचार मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि: आपके लिए सूर्यग्रहण लाभकारी होगा। लेकिन कार्यस्थल पर काम करते समय आपको सतर्क रहना होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि: ग्रहण के प्रभाव से आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। कानून तोड़ने जैसे कोई काम न करें। माता पिता का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी के साथ संबंध बनाकर चलें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कर्म क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि: साझेदारी के काम से सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। बिजनेस वालों को इस दौरान हर काम में सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
मकर राशि: समय आपके लिए शुभ है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। किसी से पैसा न तो उधार लें और न दें। स्वास्थ्य पर इस ग्रहण का बुरा असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
कुंभ राशि: आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। साथ ही तनावों का सामना भी करना पड़ सकता है। बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। गुरु पूजा करें।
मीन राशि: इस ग्रहण से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। शिव की पूजा करें।