Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण- पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। लेकिन भारत में यह अदृश्य रहेगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की संपूर्ण जानकारी और राशियों पर इसका प्रभाव…

सूर्य ग्रहण का समय: 

वैदिक पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है। यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का भी योग बन रहा है। जिस दिन शनि देव की पूजा का मुख्य विद्यान होता है। इसलिए यह ग्रहण ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योकि शनि ग्रह सूर्य देव के ही पुत्र हैं। लेकिन आप में दोनों में शत्रुता का भाव है। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। साथ ही ग्रहण मेष राशि में लगेगा। जिस पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है।

सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रह सकता है शुभ:

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण वृष, कर्क, धनु, सिंह और मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के लिए ये ग्रहण बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस ग्रहण से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही अधूरे काम बन सकते हैं। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य  में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान:

ज्योतिष शास्त्र अनुसार कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। इस सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है साथ ही आप किसी कानूनी पछड़ों में पड़ सकते हैं। इसके अलावा, विवादों से बचें। साथ ही इस दौरान अहंकार से बचें और स्वभाव में नरमी लाएं। वहीं इन राशि के लोगों को निवेश में नुकसान, पारिवारिक विवाद और परियोजना में विफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए धैर्य रखें।

सूर्य ग्रहण के उपाय: 

सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन सूर्य देव की अराधना करें। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान करें। मान्यता है इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। ग्रहण काल में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र या मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।