Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Timings in India : वैदिक पंचांग अनुसार एक निश्चित अतंराल के बाद सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह ग्रहण किसी व्यक्ति के लिए नकारात्मक रहते हैं तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वहीं इस दिन पितृ अमावस्या भी है। वहीं अगले दिन नवरात्रि है। वैदिक पंचांग अनुसार 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी।
Surya Grahan 2024 Date And Time Live Streaming: Check Here
साथ ही ग्रहण के समय आसमान में एक ‘Ring Of Fire’ यानी आग का छल्ला दिखाई देगा। वहीं आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है या बीच से होकर गुजरता है। सूर्य ग्रहण लगने पर आकाश अंधकारमय हो जाता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण समय, सूतक काल और 12 राशियों पर प्रभाव…
सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी।
