Surya Grahan or Solar Eclipse October 2024 Date and Time in India: वैदिक पंचांग अनुसार साल का आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वहीं इस दिन पितृ अमावस्या भी है। वहीं अगले दिन नवरात्रि है। साथ ही ग्रहण के समय आसमान में एक ‘Ring Of Fire’ यानी आग का छल्ला दिखाई देगा। साथ ही आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण ग्रहण के मोक्षकाल के बाद ही श्राद्ध, तपर्ण या पिंडदान करना चाहिए। आइए जानते हैं ग्रहण काल का समय और राशियों पर प्रभाव…

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Date)

वैदिक पंचांग मुताबिक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी। यह सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस दिन पितृपक्ष की अमावस्या तिथि होगी।

इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे। वहीं  यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।

जानिए सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण वृष, मिथुन, कर्क, सिंह कन्या वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। साथ ही  परिवार के सदस्यों से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं बिजनस में आपने जो निवेश किया था उसका आपको अचानक से अभी जाकर लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

वहीं आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं इस अवधि में इन लोगों का किसी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही धन की हानि के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय किसी बात को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024