इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 21 जून को लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण के समय सूर्य भगवान मिथुन राशि में विराजमान होंगे जिस कारण इस राशि के लोगों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। भारत में सूर्यग्रहण का प्रारंभ सुबह 10 बजकर 31 मिनट के करीब होगा और इसकी समाप्ति 02 बजकर 04 मिनट पर। ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 33 मिनट की होगी। दोपहर 12:18 बजे के करीब ग्रहण अपने पूर्ण प्रभाव में रहेगा।

ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण के बाद ऐसे योग बनेंगे जिससे कोरोना का संकट खत्म होना शुरू हो जायेगा और सितंबर तक स्थिति अनुकूल होने के आसार हैं। साल के अंत में 14 दिसंबर को एक और सूर्य ग्रहण लगेगा। 21 जून को पड़ने जा रहा सूर्य ग्रहण कुंडलाकार (वलयाकार) है। कुंडलाकार ग्रहण ‘रिंग ऑफ़ फायर’ बनाता है, लेकिन यह पूर्ण ग्रहण से अलग होता है। सूर्य ग्रहण भारत, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया, पाकिस्तान और चीन सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक 20 जून की रात 09:25 PM से शुरू हो जायेगा। यहां देखें ग्रहण का राशियों पर क्या असर पड़ेगा…

मेष: इस राशि के जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं। मान सम्मान में होगी बढ़ोतरी।
वृषभ: व्यापार और नौकरी में परेशानी, आर्थिक नुकसान की संभावना।
मिथुन: दुर्घटना के आसार, वाद विवादों से परेशानी।
कर्क: संपत्ति के मामले में हानि।
सिंह: जीवनसाथी का सुख, लाभ प्राप्त होने के संकेत।
कन्या: शुभ समाचार मिलेंगे।
तुला: वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक: ग्रहण ठीक नहीं कष्टों का करना पड़ सकता है सामना।
धनु: जीवनसाथी से कष्ट।
मकर: ग्रहण आपके लिए शुभ।
कुंभ: तनाव व मानसिक परेशानी।
मीन: बीमारी का संकट, परेशानी बढ़ेंगी।

इस बात का रखें ख्याल: धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जिससे ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर न पड़ सके। इसलिए ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप सूर्य ग्रहण का गवाह बनना चाहते हैं, तो इसे नग्न आंखों से देखने का प्रयास न करें। नग्न आंखों से ग्रहण देखने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। दूरबीन, टेलीस्कोप, ऑप्टिकल कैमरा व्यूफाइंडर से ग्रहण को देखना सुरक्षित है।