ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह का गोचर के कारण कई घटनाओं का जन्म होता है। इस बार अक्टूबर माह में सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। साथ ही यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है और भारत में दिखाई देने वाला पहला सूर्य ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार तुला राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में माह में कई अन्य ग्रहों का भी गोचर हो रहा है। खास संयोग यह है कि इस बार पांच ग्रह चंद्र, केतु, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में रहने वाले हैं। इसलिए गोचर कुंडली के अनुसार तुला राशि में ग्रहण लगेगा। इससे कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या हैं ये 6 राशियां-

कन्या राशि : इस दौरान कन्या राशि के लोग के फालतू खर्चे बढ़ेंगे। निवेश को लेकर यदि कोई मन में विचार बना रहे हैं तो जानकारों से सलाह लें और ठोस निर्णय के बाद ही कोई कदम उठायें; अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको आर्थिक मुसीबत में डाल सकता है।

तुला राशि : तुला राशि में सूर्य ग्रहण लगने के साथ ही अन्य पांच ग्रहों चंद्र, केतु, सूर्य, बुध और शुक्र का भी इसी राशि में गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। इस दौरान जातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है, ऐसे में अपनी आर्थिक स्थिति का संतुलन बनाएं रखें। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव देखने को मिल सकता है इसलिए अपने खान-पान में विशेष ध्यान रखें। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष राशि : सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। इसके साथ ही यदि जातक को कोई अन्य समस्या है तो उसे समय रहते हल कर लेना चाहिए।

मिथुन राशि : सूर्य ग्रहण और अन्य ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण मिथुन राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत का परिणाम व्यर्थ नहीं जाएगा लेकिन इस दौरान सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आय से अधिक खर्च बढ़ने की संभावना है। इसलिए खर्च करने से पहले विचार करें।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित होगी। पैसों को लेकर आप खुद को तंग महसूस कर सकते हैं। इसलिए जरूरत न हो तो वहां ज्यादा पैसा खर्च न करें। साथ ही, निवेश करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।

मकर राशि : सूर्य ग्रहण के साथ 5 ग्रहों का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए कष्टदायी साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों के बने बनाएं काम पर पानी फिरने की प्रबल संभावना है। ऐसे में बेहद सावधानी के साथ ही निर्णय लें। साथ ही अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है। काम में जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो चल रहे काम बिगड़ सकते हैं।