Solar Eclipse 2025 Do’s And Don’ts: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 मार्च 2025, शनिवार को शनि अमावस्या है और शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर भी करेंगे। इसके साथ ही आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू धर्म ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ काम करने की मनाही होती है। वहीं, पंचांग के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे खत्म होगा। हालांकि, यह भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन फिर भी ग्रहण के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें…

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

ग्रहण के दौरान नग्न आंखों से सूर्य को नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, इस दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित माना जाता है। माना जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जो खाने-पीने की चीजों को दूषित कर सकती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इसका असर उनके होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। इस समय भगवान की मूर्तियों को छूने और पूजा-पाठ करने से भी बचना चाहिए।

इसके साथ ही, ग्रहण के दौरान कैंची, चाकू, सुई-धागे जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान इन्हें इस्तेमाल करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के दौरान सोने से भी बचना चाहिए और कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?

इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान घर में रखे खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें, ताकि वे दूषित न हों। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना जरूरी होता है, जिससे शरीर और मन की शुद्धि होती है। इसके बाद मंदिर की सफाई करें और जरूरतमंदों को दान दें। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक असर कम होता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक