Surya Grahan or Solar Eclipse April 2024 Date and Time in India: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण अमावस्या तिथि को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं आपको बता दें कि 08 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि जगहों पर दिखाई देगा।
Surya Grahan 2024 Today LIVE: Check City Wise Time Here
वहीं सूर्य ग्रहण के दिन मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र मीन राशि में स्थित रहेंगे। जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। वहीं यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 54 वर्षों बाद इस तरह का संयोग बन रहा है। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु दोनों ही रेवती नक्षत्र में मौजूद होंगे।
वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण वृषभ, सिंह और मकर राशि के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। जबकि मेष, मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इन लोगों को सेहत से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गरीबों और जरूरतमंदों को गेहूं, गुड़, चना और दाल जैसी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। वहीं राहु- केतु से संबंधित वस्तुओं का दान करना भी मंगलकारी रहता है।
नासा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह समझाया गया है कि सूर्य ग्रहण कब और क्यों पड़ता है।
This #NASA video explains why a #SolarEclipse is such a rare event.#TotalSolarEclipse #TotalSolarEclipse2024 pic.twitter.com/6Lr4LLPvks
— IE Science (@iexpressscience) April 2, 2024
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आरंभ हो चुका है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा।
वैदिक पंचांग के मुताबिक जब सूर्य ग्रहण दृश्यमान न हो तो सूतक नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं होती। इसलिए भारत में सूर्य ग्रहण के सूतक भी मान्य नहीं होंगे और न ही ग्रहण का कोई प्रभाव होगा…
ज्योतिष और विज्ञान के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान जानवर अजीब सा बर्ताव करने लगते हैं। आपको बता दें कि 500 वैज्ञानिकों ने पिछले पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान जानवरों पर असर की स्टडी की। जिस पर अलग-अलग जानवरों का सूर्य ग्रहण पर अलग- अलग प्रभाव था…
1- झींगूर तेजी से आवाज करने लगते हैं। 2- मधुमक्खियां अपने छत्तों की तरफ लौटती हैं। 3- मकड़ियां अपने जाले हटाने लगती हैं।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के यूट्यूब चैनल पर लाइव लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। जिसके बाद आप सूर्य ग्रहण देख सकते हैं…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इस पाठ को करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
ग्रहण के दौरान कोई भी धार्मिक और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव आपको झेलना पड़ सकता है।
सूतक काल और सूर्य ग्रहण में किसी भी तरह की पूजा करने की मनाही होती है। साथ ही सूर्यग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद रखे जाते हैं। इस अवधि में भगवान की मूर्ति को भी छूने की मनाही होती है।
शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय निगेटिव किरण पृथ्वी पर पड़ता है।
ग्रहण के दौरान जानवर भी अजीब सी हरकत करने लगते हैं…
शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान राहु ग्रह का असर बढ़ जाता है और नकारात्मक शक्तियां भी सक्रिय रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान श्मशान और सूनसान जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
अब से कुछ घंटों बाद साल का पहला का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा…
अगर आप सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा देखना चाहते हैं तो आप नासा की वेबसाइट पर जाकर लाइव सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकते हैं। इस लाइव सूर्य ग्रहण को आप नासा की वेबसाइट पर कहीं से भी देख सकते हैं।
नासा के अनुसार आज सूर्य ग्रहण के दौरान तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है…
सूर्य ग्रहण के दौरान अगर किसी बच्चे का जन्म होता है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। मतलब ग्रहण के दौरान किसी बच्चे का जन्म लेना आशीर्वाद जैसा है। ऐसा बच्चा जीवन में खूब नाम रोशन करता है।
शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में सूर्य देव और पितरों का निवास माना जाता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य देव और पितरों की कृपा प्राप्त होगी।
शास्त्रों में ग्रहण के समय मन में मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी बताया है। इसिलए ग्रहण के समय भगवान का नाम जपना चाहिए, या उनका ध्यान करना चाहिए।
बहुत से लोग सूर्य ग्रहण की अनूठी घटना को अपने स्मार्टफोन्स और कैमरों में कैद करते हैं, जो कि गलत है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि अगर आप सूर्य ग्रहण की तस्वीरें फोन या कैमरे से लेते हैं तो उनके इमेज सेंसर को नुकसान पहुंच सकता है।
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान अगर गर्वभती महिलाएं सूर्य ग्रहण देखती हैं या फिर बाहर निकलती हैं तो गर्भ में पल रहे नवजात शिशु पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओंं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के बाद दान और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से व्यक्ति अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
ॐ घृणि सूर्याय नम:।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।
वैदिक पंचांग के मुताबिक आज सूर्य ग्रहण पर एक साथ कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। सूर्य ग्रहण पर सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहकर गुरु के साथ युति बनाएंगे। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा…
सूर्य ग्रहण के बाद गुड़ का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है…
सूर्य ग्रहण के बाद चना का दान करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
सूर्य ग्रहण के दिन गेहूं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है और यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी, जबकि करीब साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जब पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा। ऐसा संयोग पूरे 54 साल बाद बनने जा रहा है।