Surya Grahan or Solar Eclipse April 2024 Date and Time in India: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण अमावस्या तिथि को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं आपको बता दें कि 08 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि जगहों पर दिखाई देगा।

Surya Grahan 2024 Today LIVE: Check City Wise Time Here

वहीं सूर्य ग्रहण के दिन मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र मीन राशि में स्थित रहेंगे। जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। वहीं यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 54 वर्षों बाद इस तरह का संयोग बन रहा है। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु दोनों ही रेवती नक्षत्र में मौजूद होंगे। 

Live Updates
23:37 (IST) 8 Apr 2024
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण वृषभ, सिंह और मकर राशि के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। जबकि मेष, मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इन लोगों को सेहत से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

23:33 (IST) 8 Apr 2024
ग्रहण के बाद इन वस्तुओं का करें दान

गरीबों और जरूरतमंदों को गेहूं, गुड़, चना और दाल जैसी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। वहीं राहु- केतु से संबंधित वस्तुओं का दान करना भी मंगलकारी रहता है।

22:08 (IST) 8 Apr 2024
क्यों पड़ता है सूर्य ग्रहण, देखें वीडियो से…

नासा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह समझाया गया है कि सूर्य ग्रहण कब और क्यों पड़ता है।

21:47 (IST) 8 Apr 2024
सूर्य ग्रहण हुआ शुरू

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आरंभ हो चुका है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा।

21:27 (IST) 8 Apr 2024

वैदिक पंचांग के मुताबिक जब सूर्य ग्रहण दृश्यमान न हो तो सूतक नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं होती। इसलिए भारत में सूर्य ग्रहण के सूतक भी मान्य नहीं होंगे और न ही ग्रहण का कोई प्रभाव होगा…

21:21 (IST) 8 Apr 2024
ग्रहण के दौरान जानवर करने लगते हैं अजीब हरकत

ज्योतिष और विज्ञान के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान जानवर अजीब सा बर्ताव करने लगते हैं। आपको बता दें कि 500 वैज्ञानिकों ने पिछले पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान जानवरों पर असर की स्टडी की। जिस पर अलग-अलग जानवरों का सूर्य ग्रहण पर अलग- अलग प्रभाव था…

1- झींगूर तेजी से आवाज करने लगते हैं। 2- मधुमक्खियां अपने छत्तों की तरफ लौटती हैं। 3- मकड़ियां अपने जाले हटाने लगती हैं।

21:16 (IST) 8 Apr 2024

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के यूट्यूब चैनल पर लाइव लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। जिसके बाद आप सूर्य ग्रहण देख सकते हैं…

20:58 (IST) 8 Apr 2024

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद विशेष घटना माना जाता है। क्योंकि ग्रहण राहु और केतु ग्रह के कारण लगता है। वहीं आज सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।

20:08 (IST) 8 Apr 2024
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

19:57 (IST) 8 Apr 2024
आरोग्य की होगी प्राप्ति

सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इस पाठ को करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

19:25 (IST) 8 Apr 2024

ग्रहण के दौरान कोई भी धार्मिक और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव आपको झेलना पड़ सकता है।

19:16 (IST) 8 Apr 2024
भगवान की मूर्ति को नहीं करें स्पर्श

सूतक काल और सूर्य ग्रहण में किसी भी तरह की पूजा करने की मनाही होती है। साथ ही सूर्यग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद रखे जाते हैं। इस अवधि में भगवान की मूर्ति को भी छूने की मनाही होती है।

19:05 (IST) 8 Apr 2024
भोजन करने से बचना चाहिए

शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय निगेटिव किरण पृथ्वी पर पड़ता है।

19:00 (IST) 8 Apr 2024

ग्रहण के दौरान जानवर भी अजीब सी हरकत करने लगते हैं…

18:11 (IST) 8 Apr 2024

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान राहु ग्रह का असर बढ़ जाता है और नकारात्मक शक्तियां भी सक्रिय रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान श्मशान और सूनसान जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

17:39 (IST) 8 Apr 2024
दुनिया के कुछ हिस्सों में छाएगा अंधेरा

अब से कुछ घंटों बाद साल का पहला का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा…

17:02 (IST) 8 Apr 2024

अगर आप सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा देखना चाहते हैं तो आप नासा की वेबसाइट पर जाकर लाइव सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकते हैं। इस लाइव सूर्य ग्रहण को आप नासा की वेबसाइट पर कहीं से भी देख सकते हैं।

15:58 (IST) 8 Apr 2024

नासा के अनुसार आज सूर्य ग्रहण के दौरान तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है…

15:14 (IST) 8 Apr 2024
ग्रहण के दौरान किसी बच्चे का जन्म होना

सूर्य ग्रहण के दौरान अगर किसी बच्चे का जन्म होता है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। मतलब ग्रहण के दौरान किसी बच्चे का जन्म लेना आशीर्वाद जैसा है। ऐसा बच्चा जीवन में खूब नाम रोशन करता है।

14:40 (IST) 8 Apr 2024
पीपल के पेड़ पर करें जल अर्पित

शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में सूर्य देव और पितरों का निवास माना जाता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य देव और पितरों की कृपा प्राप्त होगी।

13:40 (IST) 8 Apr 2024

शास्त्रों में ग्रहण के समय मन में मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी बताया है। इसिलए ग्रहण के समय भगवान का नाम जपना चाहिए, या उनका ध्यान करना चाहिए।

13:00 (IST) 8 Apr 2024
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी चेतावनी

बहुत से लोग सूर्य ग्रहण की अनूठी घटना को अपने स्मार्टफोन्स और कैमरों में कैद करते हैं, जो कि गलत है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि अगर आप सूर्य ग्रहण की तस्वीरें फोन या कैमरे से लेते हैं तो उनके इमेज सेंसर को नुकसान पहुंच सकता है।

11:57 (IST) 8 Apr 2024
गर्भवती महिलाओंं को नहीं निकलना चाहिए घर से बाहर

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान अगर गर्वभती महिलाएं सूर्य ग्रहण देखती हैं या फिर बाहर निकलती हैं तो गर्भ में पल रहे नवजात शिशु पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओंं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।

11:26 (IST) 8 Apr 2024
ग्रहण के बाद करें ये कार्य

सूर्य ग्रहण के बाद दान और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से व्यक्ति अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

10:36 (IST) 8 Apr 2024
सूर्य ग्रहण पर करें इन मंत्रों का जाप

ॐ घृणि सूर्याय नम:।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

10:11 (IST) 8 Apr 2024
बन रहा त्रिग्रही योग

वैदिक पंचांग के मुताबिक आज सूर्य ग्रहण पर एक साथ कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। सूर्य ग्रहण पर सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहकर गुरु के साथ युति बनाएंगे। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा…

10:05 (IST) 8 Apr 2024
सूर्य ग्रहण के बाद करें गुड़ का दान

सूर्य ग्रहण के बाद गुड़ का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है…

09:45 (IST) 8 Apr 2024
सूर्य ग्रहण के बाद करें इस चीज का दान

सूर्य ग्रहण के बाद चना का दान करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

09:43 (IST) 8 Apr 2024
सूर्य ग्रहण पर करें ये उपाय

सूर्य ग्रहण के दिन गेहूं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।

08:44 (IST) 8 Apr 2024
54 साल बाद बन रहा ये संयोग

वैदिक पंचांग के अनुसार आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है और यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी, जबकि करीब साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जब पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा। ऐसा संयोग पूरे 54 साल बाद बनने जा रहा है।