Solar Eclipse 2024 Date: ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन वैज्ञानिक के साथ-साथ इसका ज्योतिष और अध्यात्म में काफी अधिक महत्व है। साल 2024 में लगने वाले ग्रहण की बात करें, तो इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने वाला है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि कई सालों के बाद ये सबसे ज्यादा देर लगने वाला ग्रहण होगा। आइए जानते हैं पहले सूर्य ग्रहण की सही तिथि, सूतक काल का समय और किन देशों में आएगा नजर।

कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण 2024?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। बता दें कि इस दिन रात 9 बजकर 12 मिनट से 9 अप्रैल को 2 बजकर 22 मिनट तक ग्रहण रहने वाला है। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

भारत में नहीं आएगा नजर

बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। यह सूर्य ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि देशों में नजर आने वाला है।

भारत में सूतक काल मान्य होगा कि नहीं

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इसके साथ ही मंदिरों के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण कब?

साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह है, तो पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। बता दें कि ये चंद्रग्रहण 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर आरंभ होगा और दोपहर करीब 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024