26 दिसंबर, दिन गुरुवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण में सूर्य आग की अगूंठी की तरह दिखाई देगा। भारत में ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। जिसका अपना धार्मिक महत्व है। कहा जाता है कि इन दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य, पूजा पाठ इत्यादि काम नहीं करने चाहिए। यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक काल के दौरान बंद कर दिये जाते हैं।
सूर्य ग्रहण और सूतक काल तिथि और समय: सूर्य ग्रहण का प्रारंभ सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर होगा, इसका परमग्रास 9 बजकर 31 ए एम पर और ग्रहण की समाप्ति 10 बजकर 57 ए एम पर होगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इस लिहाज से इस ग्रहण का सूतक 25 दिसंबर 5 बजकर 31 पी एम से शुरू हो जायेगा जिसकी समाप्ति 10 बजकर 57 ए एम पर होगी। बच्चों और वृद्ध लोगों के लिए सूतक काल 3 बजकर 47 ए एम से शुरू हो जायेगा और इसका समापन 10 बजकर 57 ए एम पर होगा।
कहां दिखाई देगा: यह पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं होगा क्योंकि चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पायेगी। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट की रहेगी। यह ग्रहण भारत समेत श्रीलंका, सऊदी अरह, बोर्नियो, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के दक्षिण पूर्व भागों में दिखाई देगा।
राशियों पर इसका असर: मेष राशि वालों पर इस ग्रहण का अशुभ फल पड़ता दिखाई दे रहा है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने के आसार हैं। वृषभ वालों के लिए भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहेगा। शत्रुओं में बढ़ोतरी होगी। मिथुन वालों को दांपत्य जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क वालों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने के आसार हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने के आसार हैं।
सिंह राशि वालों पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। अचानक से कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कन्या वालों के लिए भी समय कष्टदायक रह सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। तुला वालों को अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धनु वालों को ग्रहण में सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। वृश्चिक वालों को साझेदारी के काम में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं।
मकर राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आंखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। लेकिन कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला बनेगा। धन लाभ के आसार हैं।

