Dream Interpretation About Snake: शास्त्रों में सांप को बहुत पूजनीय माना गया है। वहीं सांप को भोलेनाथ अपने गले में धारण करते हैं। आपको बता दें कि सावन का महीना शुरू हो गया है और सावन में ही नाग पंचमी भी पड़ती है, जिसमें सांप की पूजा की जाती है। साथ ही सांप को दूध चढ़ाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कि अगर आपको सांप सपने में दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में सफेद सांप देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में सफेद सांप देखना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं जॉब या व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सपने में पीले रंग का सांप देखना

सपने में यदि आप पीले रंग का सांप देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको आजीविका के संबंध से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। मतलब आपको नौकरी या व्यापार से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

सपने में सांप को पकड़ना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप खुद को सांप पकड़ते हुए देखते हैं तो इस तरह का सपना आना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको आने वाले समय में धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

सपने में सांप को फन उठाते हुए देखना

सपने में सावन महीने के दौरान आप सांप को फल उठाते हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपको कोई आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

सपने में सांप के दांत देखना

सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं सावन के दौरान आपको सपने में सांप के दांत दिखाई दें तो यह एक अशुभ संकेत है।