समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव का आकलन किया गया है। क्या आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति का माथा देखकर उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यदि नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। आपने कई सारे ऐसे लोगों को देखा होगा जिनका माथा छोटा होता है। समुद्र शास्त्र में ऐसे लोगों को धनवान बताया गया है। कहते हैं कि छोटे माथे वाले लोग एक सुविधा-सम्पन्न जीवन जीते हैं। इनके पास भौतिक संधासनों की कमी नहीं होती और ये अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
कई लोगों का माथा थोड़ा ऊंचा होता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक इन लोगों को अपने प्रयासों में काफी सफलता भी मिलती है। इसके साथ ही इनके कई दोस्त होते हैं और ये हमेशा उनसे घिरे रहते हैं। वहीं, जिनका माथा अंदर की ओर दबा हुआ होता है, उनके बुद्धिमान होने की मान्यता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ये लोग अपने जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं। ये लोग अपने जीवन में काफी व्यस्त रहते हैं।
आपने कुछ ऐसे लोगों को भी देखा होगा जिनका माथा थोड़ा मोटा होता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग दूसरों के काफी चहेते होते हैं। इन लोगों का व्यवहार काफी सौम्य होता है। लोग इनसे बात करना पसंद करते हैं। हालांकि ये लोग होशियार भी काफी होते हैं। ऐसे में इन्हें बेवकूफ बना पाना आसान नहीं रहता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के माथे में गड्ढे पाए जाते हैं, उनका भाग्य अच्छा नहीं होता। इन लोगों को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इन्हें धनहानि से भी जूझना पड़ता है।