Vidur Niti In Hindi: चाणक्य की तरह ही विदुर की नीतियां भी काफी लोकप्रिय हैं। महर्षि विदुर नीतियों के ज्ञाता थे। इनकी तेज बुद्धि से हर कोई प्रभावित हो जाता था। इनकी नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक साबित होती हैं। महाभारत युद्ध से पहले विदुर और धृतराष्ट्र के बीच हुई बातें ही विदुर नीति के नाम से जानी जाती हैं। विदुर नीति के एक श्लोक में 4 ऐसी बातें बताई गई हैं जिससे व्यक्ति की नींद उड़ जाती है।
कामवासना से ग्रस्त: विदुर नीति अनुसार जिस व्यक्ति के मन में काम-भावना आ जाए उसे नींद नहीं आती है। जब तक उसे तृप्ति नहीं हो जाती है, तब तक उसका मन अशांत रहता है। ऐसे में इंसान कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता है।
किसी बलवान से दुश्मनी: विदुर नीति अनुसार अगर व्यक्ति की शत्रुता उससे किसी ज्यादा बलवान व्यक्ति से हो जाए तो भी उसकी नींद उड़ जाती है। क्योंकि ऐसे में व्यक्ति हमेशा ये सोचता रहता है कि मेरी दुश्मनी किसी बलवान से है। उससे कैसे बचकर निकला जाए या कैसे उस पर विजय प्राप्त की जाए। उसे यह भी डर सताता रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। इन्हीं सब चीजों के बारे में सोने के कारण उसकी नींद पूरी तरह से उड़ जाती है।
हारा हुआ व्यक्ति: विदुर नीति अनुसार अगर किसी व्यक्ति का सब-कुछ छीन लिया जाए तब भी उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। परेशान रहने के कारण ऐसा व्यक्ति न तो चैन से जी पाता है और न ही चैन से सो पाता है। ऐसे व्यक्ति अपनी छीनी हुई चीज को वापस पाने की तरकीब सोचता रहता है। उसका यह प्रयास तब तक जारी रहता है जब तक उसे छीनी वस्तु प्राप्त नहीं हो जाती है।
चोर व्यक्ति: विदुर नीति के अनुसार जिस इंसान को चोरी करने की आदत पड़ जाए वह भी कभी चैन से नहीं सो पाता है। ऐसे में व्यक्ति हमेशा चोरी करने की योजना बनाता रहता है। साथ ही उसे ये भी भय सताता रहता है कि कहीं उसे कोई पकड़ न ले। चोरी या डकैती करने वाला व्यक्ति डरा हुआ होता है कहीं कोई पकड़ न ले, इस वजह से भी उसे नहीं आती है।