Six Planets Auspicious Yog in Pisces : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ संयोग बनाएंगे। क्योंकि राहु और शुक्र मार्च में पहले से ही मीन राशि में होंगे। वहीं शनि भी 29 मार्च को इसी राशि में प्रवेश करेंगे। फरवरी में बुध भी मीन राशि में गोचर करेंगे। 14 मार्च से सूर्य भी इसी राशि में होंगे। 28 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह एकत्रित होंगे। ऐसे में छ ग्रहों के संयोग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए 6 ग्रहों का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय इस समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

छह ग्रहों का संयोग कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनने से पदोन्नति के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का सही समय है, जिनमें सफलता निश्चित है। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए छह ग्रहों का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा को सराहा जाएगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग हैं। नौकरीपेशा लोग नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप कारोबार का विस्तार करने की सोच सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025