Six Planets Auspicious Yog in Pisces : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि राहु और शुक्र मार्च में पहले से ही मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं शनि भी 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं फरवरी में बुध भी मीन राशि में गोचर संचरण कर रहे हैं। साथ ही मार्च से सूर्य भी मीन राशि में भ्रमण कर गए हैं। 

साथ ही आपको बता दें कि 28 मार्च को चंद्रमा भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह स्थित होंगे। ऐसे में छ ग्रहों के संयोग बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरीपेशा लोगों पदोन्नति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए षडग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। नए अनुबंध और समझौतों से व्यापारियों को जबरदस्त लाभ होगा। वहीं इस समय रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी आय में इजाफा हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी कार्यों में सिद्धि होगी। साथ ही समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

षडग्रही योग का बनना आप लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपको दैनिक इनकम में इजाफा होगा। साथ ही इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए षडग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस समय आपको कई सोर्स से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आप देश -विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025