Six Planets Auspicious Yog in Pisces : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं। क्योंकि राहु और शुक्र मार्च में पहले से ही मीन राशि में स्थित रहेंगे। वहीं शनि भी 29 मार्च को इसी राशि में प्रवेश करेंगे। फरवरी में बुध भी मीन राशि में गोचर करेंगे। 14 मार्च से सूर्य भी इसी राशि में होंगे। 28 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह एकत्रित होंगे। ऐसे में छ ग्रहों के संयोग बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

छह ग्रहों का संयोग आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में शानदार तरक्की मिल सकती है। साथ ही  कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा को सहारा जाएगा। वहीं इस समय प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोग नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। काम की स्थिति में सुधार होगा। चिंताओं से राहत मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कामकाज बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही व्यापारियों अच्छा लाभ होगा। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए छह ग्रहों का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आप अगर बिजनस में कुछ नया करने के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं तो यह अवधि इस काम के लिए बेहतर साबित होगी। वहीं इस समय पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है और उन्हें अपने प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए छह ग्रहों का संयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनने से पदोन्नति के योग हैं। वहीं युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए समय उचित है। लव लाइफ में भी सुधार होगा। आपको को धन, शोहरत और सफलता के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025