Six Planets Auspicious Yog in Pisces : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ युति बनाएंगे। क्योंकि राहु और शुक्र मार्च में पहले से ही मीन राशि में संचरण करेंदे। तो वहीं कर्मफल दाता शनि भी 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 27 फरवरी को बुध भी मीन राशि में गोचर करेंगे।

साथ ही 14 मार्च से सूर्य भी इसी राशि में होंगे। 28 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह का दुर्लभ संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

छह ग्रहों का संयोग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा रंग लाएगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के मिलने के योग हैं। कारोबार में धन लाभ की संभावनाएं प्रबल होंगी, साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए छह ग्रहों का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनेगी। स्टूडेंट के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों का धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगंलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

छह ग्रहों का संयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इनकम के नए सोर्स बनने से धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम में तेजी आएगी। आपका आर्थिक तनाव कम होगा। साथ ही इस दौरान आपके ससुराल और माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025