Pataka Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर आसमान में एक नजर में दिखाई देते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  इन दिनों आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिख रहा है। आपको बता दें कि 21 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक आकाश में 6 ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे, जिनमें आप मंगल, गुरु, शुक्र और शनि को खुली आँखों से देख और पहचान पाएंगे जबकि यूरेनस और नेपच्यून को टेलीस्कोप के माध्यम से आकाश में देखा जा सकेगा। इन ग्रहों की एक कतार में आ जाने से पताका योग बनने जा रहा है। यह योग लगभग 100 साल बाद बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते पताका योग का 12 राशियों पर प्रभाव…

पताका योग इन राशियों को लाभकारी

पताका योग बनने से मेष, वृष, मकर और कुंभ राशि के जातकोंं को लाभ हो सकता है। इन लोगों को काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। साथ ही इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं।

पताका योग इन राशियों को नुकसानदायक

पताका योग बनने से कर्क, वृश्चिक, मीन और मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय धीमी रहेगी। वहीं इस समय आप फिजूल की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। वर्ना धन डूब सकता है। साथ ही इस समय थोड़ा निवेश करने से पहले सोच लें, तो बेहतर होगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा परेशानी हो सकती है। वहीं सिंह, तुला, धनु, मीन राशि के लिए पताका योग मध्यम फलकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025