Silver Ornament Is Harmful To These Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। जैसे सोने के धातु का संबंध गुरु बृहस्पति से माना जाता है उसी प्रकार से चांदी पर भी चंद्रमा का आधिपत्य होता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी मानी गई हैं जिन्हें चांदी के आभूषण पहनने से बचना चाहिए। ये राशियां है मेष, धनु और सिंह। क्योंकि ये तीनों ही राशियां अग्नि तत्व की राशियां होती हैं। इन्हें चांदी के गहने नहीं पहनने चाहिए। दरअसल ज्योतिष अनुसार चंद्रमा का संबंध जल तत्व से है। इसलिए चांदी उन राशियों के लोगों को नहीं पहननी चाहिए जो अग्नि तत्व से संबंध रखते हों। दोनों एक-दूसरे के विरोधी तत्व हैं। इसलिए इन राशियों को चांदी के गहने नहीं पहनने चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
ज्योतिष अनुसार मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इन लोगों को चांदी की अगूंठी पहनने से धन संबंधी नुकसान हो सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर इस राशि के लोग चांदी की बनी हुई चीजों को धारण या प्रयोग करते हैं तो इनको करियर और कारोबार में नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य होता है। वहीं सूर्य को ज्योतिष में आग का गोला माना गया है। सा ही सूर्य ग्रह एक बेहद गर्म ग्रह है तो वहीं चंद्रमा ठंडा और शीतलता देने वाला ग्रह है। इस कारण से माना जाता है कि इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से हानि हो सकती है। इस राशि के लोग यदि चांदी का प्रयोग करते हैं तो उनके काम बिगड़ने की संभावना बढ़ सकती है और उनकी चांदी का वस्तु खो सकती है। साथ ही धन आते- आते रुक सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इनका संबंध सोने के धातु से माना जाता है। ज्योतिष मुताबिक इस राशि के लोगों के लिए भी चांदी के गहने अशुभ माने जाते हैं। यदि इस राशि के जातक चांदी की अंगूठी या कोई भी आभूषण धारण करते हैं तो इनके साथ दुर्घटना घटने की संभावना रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी के साथ दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
इन राशियों के लिए चांदी मानी जाती है शुभ
ज्योतिष के अनुसार चांदी के आभूषण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ होते हैं। इन राशियों को जल तत्व की राशियां माना जाता है और चांदी भी जल तत्व की राशि होने के कारण इन राशियों के लोगों के लिए शुभ मानी जाती है।