Astro Tips: शरीर के किसी अंग पर छिपकली का गिरना और घर में छिपकली के दिखने के मई मायने होते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसके शुभ और अशुभ संकेत बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि घर के किस स्थान और शरीर के किस अंग पर छिपकली का गिरना किस बात का संकेत माना गया है।

घर के मंदिर में छिपकली का दिखना

घर के मंदिर या पूजा स्थल पर छिपकली का दिखना शुभ संकेत माना गया है। मान्यता के अनुसार इससे मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है। साथ ही धन लाभ होने के साथ कई शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।

छिपकलियों को लड़ते हुए देखना

घर या व्यापार स्थल पर दो छिपकलियों को आपस में लड़ते देखना अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तरह छिपकली को देखने पर आने वाले समय में कोई बड़ी समस्या हो सकती है। किसी से साथ विवाद हो सकता है या आप किसी विवाद में फंस सकते हैं।

मस्तक पर छिपकली गिरने का अर्थ

शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ संकेत माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार अगर छिपकली मस्तक पर गिरे तो जल्द ही आपको कोई संपत्ति लाभ होने वाला है।

छिपकली का नाक पर गिरना

छिपकली का नाम पर गिरना भी शुभ संकेत होता है। मान्यता है कि अगर छिपकली नाक पर गिर जाए,तो जल्द ही आपका भाग्य बदल सकता है और आपको कई लाभ हो सकते हैं।

छिपकली का गाल पर गिरना

छिपकली का गाल पर गिरना भी शुभ माना गया है। अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरी है, तो आपकी उम्र बढ़ सकती है। वहीं अगर बाएं गाल पर गिरे तो किसी पुराने दोस्त से जल्द ही मुलाकात हो सकती है।