Shurka Uday 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र को धन, समृद्धि, सुख-समृद्धि, सौंदर्य, ऐशो-आराम, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय धन के दाता शुक्र मीन राशि में विराजमान है और वह एक निश्चित अवधि बाद स्थिति में बदलाव होगा। बता दें कि होली के बाद शुक्र अस्त होने वाले हैं और 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर उदित हो जाएंगे। अपनी उच्च राशि मीन में उदित होने के कारण मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होकर मालव्य राजयोग बनाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शुक्र उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही वाहन, कार, संपत्ति या फिर घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जमीन जायदाद से जुड़े मामले में भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही माता-पिता और गुरु के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होकर मालव्य राजयोग बनाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके काम में अच्छी खासा प्रगति देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही बच्चों का विकास देखकर आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में थोड़ा सा खर्च में लगाम कसने की जरूरत है। रिश्तों के लिए ये अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के द्वारा आप खूब सफल हो सकते हैं और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके द्वारा लंबे समय से जिस काम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।