Kalatmak Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है, जिससे शुभ या अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। ऐसा ही एक कलात्मक योग नामक एक राजयोग है, जो शुक्र और चंद्रमा की युति से बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 नवंबर को रात 9 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। शुक्र अपनी स्वराशि में मौजूद है। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र की युति से कलात्मक नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में शुक्र के साथ-साथ चंद्रमा का शुभ असर कुछ राशि के जातकों के जीवन पर अधिक पड़ सकता है। आइए जानते हैं तुला राशि में कलात्मक योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कलात्मक योग इस राशि के चौथे भाव में बन रहा है। इस भाव को संपत्ति, घर, वाहन, माता आदि का माना जाता है। ऐसे में इस योग का इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा जाने वाला है। घर का सपना दे रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। नया घर, प्रापर्टी या फिर वाहन खरीद सकते हैं। पिता की ओर से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। शुक्र आपकी विलासिता को तेजी से बढ़ाएंगे। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति लग्न भाव मं हो रही है। ऐसे में कलात्मक योग भी इसी लग्न में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। इससे लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। इसके साथ ही सेहत भी अच्छी रहने वाली है। जीवन की अनिश्चितता समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी। ये अवधि शानदार बीतने वाली है। कलात्मक योग बनने से कला, एक्टिंग, थियेटर से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। रचनात्मक तरीके से आप काम करेंगे। व्यापार में बी खूब लाभ मिलने वाला है बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac
इस राशि में कलात्मक योग दशम भाव में बन रहा है। इस भाव को कार्यस्थल, पेशे, रचनात्मक और सामाजिक मान-सम्मान को बढ़ाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। करियर की शुरुआत अच्छी हो सकती है। परिवार बिजनेस आपको मिल सकता है। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। नया घर, वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। घर का रिनोवेशन करा सकते हैं। इसमें आपका खर्च अधिक हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।