Shukrawar Daan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह और देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन किन चीजों का दान करना शुभ और फलदायक माना गया है।
सफेद चीजों का दान करें
शुक्रवार को सफेद चीजों का दान विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसमें चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दूध, दही, चीनी और सफेद मिठाई शामिल हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। विशेषकर यदि कोई धन की कमी से जूझ रहा हो, तो सफेद वस्तुओं का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
सोलह श्रृंगार का सामान
महिलाओं को इस दिन सोलह श्रृंगार का सामान जैसे काजल, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी, कंघी, इत्र आदि किसी विवाहित महिला को दान देना बहुत पुण्यकारी माना गया है। इससे शुक्र ग्रह मज़बूत होता है और वैवाहिक जीवन में मिठास आती है। साथ ही, कुंवारी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
सफेद वस्त्र का दान
शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को सफेद कपड़े दान करना अत्यंत शुभ होता है। इससे जीवन में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से ब्राह्मण, वृद्ध या किसी गरीब महिला को वस्त्र देने से पुण्य फल मिलता है।
चांदी का दान
चांदी को शुक्र ग्रह का धातु माना जाता है। शुक्रवार को चांदी की वस्तु जैसे सिक्का, बर्तन या आभूषण किसी जरूरतमंद को दान करना शुक्र को बलवान बनाता है और जीवन में ऐश्वर्य बढ़ाता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में है।
दूध और दही का दान
दूध और दही का दान भी शुक्रवार को बहुत लाभकारी होता है। इसे किसी गरीब, ब्राह्मण या भूखे व्यक्ति को दान करना चाहिए। इससे शरीर की बीमारियां दूर होती हैं और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।