Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों को गुरु शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य और सुख का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ राशि में विराजमान है, जिससे वह मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र के अपनी ही स्वराशि में होने से वह काफी शक्तिशाली हो सकते हैं। इस राशि में 26 जुलाई तक रहने वाले हैं, जिसके कारण किसी न किसी ग्रह से युति या फिर विशेष दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही 7 जुलाई को शुक्र यम के साथ नवपंचम नामक योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…  

365 दिन बाद वैभव के दाता शुक्र ने बनाया विपरीत राजयोग, इस राशि का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, पद-प्रतिष्ठा के साथ धन लाभ के योग

बता दें कि 7 जुलाई को सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर शुक्र-यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। बता दें कि शुक्र इस समय वृषभ राशि और यम शनि की राशि मकर में विराजमान है।

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, बैंक-बैलेंस के साथ बढ़ेगा रुतबा

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र-यम का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र और दसवें भाव में यम विराजमान है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को भौतिक सुख, मानसिक सुख और शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। इसके अलावा, पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा, घर में सुख और शांति का माहौल बनेगा और वाणी में मिठास आएगी। इस समय यदि आप परिवार के साथ मिलकर किसी व्यवसाय की शुरुआत करते हैं, तो बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सहायक होगा, और साथ ही परिवार के लोगों के बीच सहयोग बढ़ेगा। शेयर मार्केट, लॉटरी, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, आर्किटेक्ट, ट्रांसपोर्ट, और मेडिकल क्षेत्रों में धन लाभ हो सकता है। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यवसाय शुरू करते हैं, तो इसमें भी अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र-यम का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके विवाह, दांपत्य जीवन और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा विवाह में जो बाधाएं आ रही थीं, तो उससे अब छुटकारा मिल सकता है। विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव होगा। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या फिर टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं, खासकर कला, सौंदर्य और फैशन से जुड़े व्यापारों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी राहत मिलेगी। जो लोग संघर्षों का सामना कर रहे थे, उन्हें अब सफलता मिलनी शुरू होगी। इस समय में आप एक टीम लीडर के रूप में उभर सकते हैं और बड़े चैलेंज और टास्क को सफलता से पूरा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग लकी साबित हो सकती है। इस राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख, प्रेम, आकर्षण, भौतिक सुख, मानसिक शांति और शारीरिक सुख आएगा। घर में सुख-सुविधाओं के बावजूद कलह का माहौल हो, तो अब इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लव और रोमांस के मामलों में भी अनुकूल समय आएगा। विवाह के बंधन में बंधने का योग बन सकता है। आपकी आय में रुकावट आ रही थी और आपको फाइनेंशियल संकट का सामना करना पड़ रहा था, तो अब उससे छुचकारा मिल सकता है। मित्रों के साथ चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है।

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।