Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह नवग्रहों में सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माने जाते हैं। यह लगभग 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं और एक वर्ष में पुनः उसी राशि में लौटते हैं। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, धन, वैभव, और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। जब शुक्र किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो वे अन्य ग्रहों के साथ युति या दृष्टि संबंध बनाते हैं, जिससे विशेष योगों का निर्माण होता है। अक्टूबर माह में शुक्र के कन्या राशि में रहेंगे। इस दौरान वह अरुण के अलावा यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस विशेष योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को भाग्य का विशेष साथ मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, व्यापार में प्रगति होगी और आकस्मिक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को इस नवपंचम राजयोग से विशेष लाभ प्राप्त होगा…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अक्टूबर को रात 10 बजकर 14 मिनट पर शुक्र और यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस समय यम ग्रह की स्थिति की बात करें, तो वह मकर राशि में विराजमान है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-यम का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। भाग्य भाव में शुक्र की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, जिससे किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। जिन कार्यों में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें अब सफलता मिलने की संभावना है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ेगा और आप धार्मिक यात्राओं में शामिल हो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। जितनी अधिक मेहनत आप करेंगे, उतना ही अधिक फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-प्लूटो का नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। इस समय आप अपने व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। जीवन में नई खुशियों का आगमन हो सकता है और लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।