Navpancham Rajyog 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय धन के दाता शुक्र सिंह राशि में विराजनमान है और 9 अक्टूबर को अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। नीच राशि में होने के कारण इसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। लेकिन सूर्य का इसी राशि में होने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। इसके साथ ही मकर राशि में मौजूद यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। लेकिन इन तीन राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के दाता शुक्र 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मकर राशि में यम विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रह एक-दूसरे के नवम और पंचम भाव में होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
12 महीने बाद नीच भंग राजयोग बनने से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, शुक्रदेव रहेंगे मेहरबान
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
नवपंचम राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों के साथ समय आनंददायक बीतेगा और उनके सहयोग से अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि संभव है। साथ ही, मानसिक तनाव से राहत मिलने के भी संकेत हैं।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ फल देने वाला हो सकता है। शुक्र के साथ यम की विशेष कृपा इन पर पड़ सकती है। लंबे समय से दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं अब समाप्त होने के संकेत हैं। संतान सुख प्राप्ति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है, और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, लेकिन धन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जोखिम लेने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग भी हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि में यम सप्तम भाव में और शुक्र चतुर्थ भाव में स्थित रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अनेक क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आ सकती है, और पारिवारिक विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित हो सकता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय इसके लिए अनुकूल और लाभकारी साबित हो सकता है।
शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।