Shadashtak Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित अवधि के बाद स्थिति में बदलाव करते हैं जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। नवग्रह में से शुक्र को काफी ज्यादा शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक राशि में करीब 26 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में शुक्र का भी किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग होता रहता है, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। बता दें कि इस समय शुक्र मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं जल्द ही वह यम के साथ संयोग करके षडाष्टक योग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 अगस्त को सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर शुक्र और यम एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र और नौवें भाव में यम विराजमान है। ऐसे में षडाष्टक योग इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही तेजी से धन-संपदा की बढ़ोतरी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपको कई मामलों में अप्रत्याशित रूप से लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि में शुक्र दशम और यम पांचवे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग काफी लाभकारी हो सकता है। आपको कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मकता की वृद्धि हो सकती है। कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र- यम का षडाष्टक योग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही माता-पिता, गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। वाहन, घर आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। शासन-प्रशासन के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपके अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।
अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।